पलामू में नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का प्रयास:चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त; 24 घंटे में हुई कार्रवाई

पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में हरना के सतियाड़ी चौक निवासी रमजान अंसारी का पुत्र दाऊद इब्राहिम उर्फ दाउद अंसारी (24), हरना के मो इस्लाम अंसारी का पुत्र मो. आसिफ सदाब उर्फ लडन (25), हरना के जाहिर मियां के पुत्र आरिफ अंसारी (26) और पुरानी पांकी के रहने वाले तस्लीम अंसारी का पुत्र नेजाम अंसारी (27) शामिल हैं। चारों आरोपी दोस्त हैं और पांकी थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया है। छापेमारी में पांकी अंचल की पुलिस निरीक्षक पूनम टोपो, थाना प्रभारी राजेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल थे। पलामू पुलिस ने कहा कि महिला और बाल सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *