पलामू में बकरी बांधने के विवाद में महिला की हत्या:जेठानी ने बेटियों संग मिल देवरानी को पीटा, रांची में इलाज के दौरान मौत

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव में बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। मृतका शांति देवी की जेठानी फूलमतीया देवी ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा था। घटना 3 अप्रैल की है। मृतका के पति मदन यादव के अनुसार, फूलमतीया देवी और उनकी बेटियां रंजू (22) और अंजू (19) ने शांति देवी (42) को लाठी-डंडे और लकड़ी के पीढ़े से मारा। इस हमले में शांति देवी की रीढ़ और गर्दन की हड्डी टूट गई थी। गुरुवार को महिला की हो गई मौत गंभीर हालत में शांति देवी को पहले छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें मेदनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर रिम्स रांची और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था मृतका के बेटे मुन्ना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था। आरोपियों का कहना है कि शांति देवी उनकी जमीन में बकरी बांध रही थीं, जिस पर विवाद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *