पलामू में बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूट:बैंक से पत्नी के इलाज के लिए निकाले 1.50 लाख रुपए छीने, बाइक सवार दो बदमाश फरार

पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना के सामने लालकोठा के पास सोमवार शाम एक बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी से 1.50 लाख रुपए लूट लिए। शांतिपुरी निवासी 62 वर्षीय मधुसूदन नारायण पांडेय भारतीय स्टेट बैंक के बाजार शाखा से पैसे निकालकर घर जा रहे थे। शाम 4:10 बजे जब वे लालकोठा के पास पहुंचे, तब छहमुहान की तरफ से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से पैसों से भरा झोला छीन लिया। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था मधुसूदन ने बताया कि झोले में 500 रुपए के तीन बंडल और चेकबुक था। उन्होंने पत्नी के इलाज के लिए यह राशि निकाली थी। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने बैंक से ही बुजुर्ग की रेकी की होगी। पुलिस बैंक और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *