झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गोराडीह निवासी राजकुमार शर्मा की पुत्री रूपा कुमारी के रूप में हुई है। पंखे की हुक से लटक दी जान परिवार के सदस्यों के अनुसार, रूपा रात में अपने परिवार के साथ सोई थी। सुबह जब परिवार के लोग कमरे से बाहर निकले, तब रूपा ने अपने दुपट्टे से सीलिंग फैन के हुक में फांसी लगा ली। जब परिजन कमरे में वापस आए तो उन्होंने रूपा को फांसी पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत दुपट्टा फाड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेम प्रसंग का शक, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना के एसआई हरे राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। जांच में पता चला है कि एक लड़के के साथ रूपा की नजदीकी थी। पुलिस इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है।