पलामू में 80 लाख की शराब जब्त:पंजाब से लाकर निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी, तीन गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने नगर निकाय चुनाव के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। बुधवार रात शहर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में शराब तस्करी में शामिल तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार कियाा है। बिहार के उत्पाद विभाग ने पलामू पुलिस को शराब तस्करी की सूचना दी थी। जानकारी मिली थी कि गढ़वा की ओर से शाहपुर के रास्ते एक ट्रक में शराब लादकर मेदिनीनगर लाया जा रहा है। बिहार के अधिकारियों से मिली इस सूचना के आधार पर शहर थाना की टीम सक्रिय हुई। सद्दीक मंजिल चौक पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान बिहार नंबर का एक ट्रक वहां पहुंचा, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब मिली। प्रत्येक पेटी की अनुमानित कीमत करीब दस हजार रुपए ट्रक में सवार लोग शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गुरुवार को पूरे दिन शराब की गिनती की गई, जिसमें ट्रक से आठ सौ पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी की अनुमानित कीमत करीब दस हजार रुपए बताई गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह शराब पंजाब के मोहाली से लाई जा रही थी। इसे पलामू के शहरी इलाकों में ही खपाने की योजना थी, संभवतः निकाय चुनाव के मद्देनजर। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस अवैध शराब कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *