पवन खेड़ा बोले- मोदी कायर, बिना टेलीप्रॉम्प्टर मुंह नहीं खुलता:कहा- मोहन भागवत मुखौटा असली चेहरा देश-समाज बांट रहा

कांग्रेस मीडिया और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को कायर और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को उनका मुखौटा बताया है। पवन खेड़ा ने कहा- मोदी तो हैं ही कायर, अगर कायर नहीं होते तो पिछले 11 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते, ऐसा होता है क्या? बिना टेलीप्रॉम्पटर मुंह नहीं खुलता। किसानों को दिल्ली में आने नहीं देते। नौजवानों के प्रदर्शन से डर जाते हैं। संसद में बैठते नहीं है। फिर कायर नहीं हैं तो क्या हैं? पवन खेड़ा ने कहा- मोहन भागवत इनके शोकेस का मुखौटा हैं। 80 और 90 के दशक को याद कीजिए। बीजेपी और RSS के बारे में कहा जाता था कि एक मुखौटा है और एक असली चेहरा। मुखौटे और चेहरे बदलते रहते हैं। खेड़ा ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पॉपकॉर्न पर GST को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा। वहीं GST को टैक्स टेररिज्म बताया। आडवाणी रथ यात्रा निकालते तो अटल शांति की बात करते खेड़ा ने मीडिया से कहा- जब आडवाणी जी रथ यात्रा निकालते तो अटल जी शांति की बात करते थे। एक मुखौटा था, एक असली चेहरा था। जब योगी देश में बुलडोजर घूमा रहे होते हैं तो मोदी शांति की बात कर रहे होते हैं। एक मुखौटा और एक असली चेहरा। अब मुखौटा बनकर मोहन भागवत सामने आए हैं। असली चेहरे असली काम कर रहे हैं। देश को बांटने का, समाज को बांटने का काम जारी है। इनके पास चेहरों से गोदाम भरा हुआ है। उनमें मोहन भागवत शोकेस का मुखौटा हैं। बोले- टेलीप्रॉम्पटर बंद हुआ तो मोदी चुप हो गए पवन खेड़ा ने कहा- यह खुद भूल जाते हैं कि टेलीप्रॉम्पटर पर पढ़ते हुए प्रधानमंत्री ने क्या वादे किए थे? हो सकता है टेलीप्रॉम्पटर ने गलतियां कर दी, प्रधानमंत्री की गलती ना हो। सुना है वे एक शब्द बिना टेलीप्रॉम्पटर के नहीं बोलते हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली में भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्पटर बंद हो गया तो मोदी चुप हो गए । सब इंतजार कर रहे थे। लोगों को अटलजी याद आ गए, अटलजी बोलते-बोलते रुकते थे। किसी को समझ में आया कि टेलीप्रॉम्पटर बंद हो गया। बाद में टेलीप्रॉम्पटर चलाया गया और फिर मोदी जी की आवाज आई। अब जो नारे देने के लिए टेलीप्रॉम्पटर पर निर्भर करते हैं और अब तो एडवाइजर नारे देते हैं। एक पॉपकॉर्न पर तीन तरह के टैक्स खेड़ा ने कहा यह लोग वन नेशन वन टैक्स की बात करते थे लेकिन जीएसटी अब गब्बर सीतारमण टैक्स हो गया है और जीएसटी की वजह से देश में टैक्स टेररिज्म फैल गया है। वन नेशन वन टैक्स क्या करेंगे एक पॉपकॉर्न पर तीन तरह के टैक्स लगते हैं। खुला पॉपकॉर्न है तो उसे पर अलग है नमकीन पॉपकॉर्न है उसे पर अलग है और मीठा पॉपकॉर्न है तो उसे पर अलग तरह का टैक्स है। इतिहास पढ़ें बिना सावरकर को हीरो मानते हैं खेड़ा ने कहा, बीजेपी और संघ के पास खुद का कोई नायक नहीं है। ये कभी महात्मा गांधी, कभी सरदार पटेल और कभी अंबेडकर को हमसे चुराने की कोशिश करते हैं। ये बिना इतिहास पढ़ें सावरकर को हीरो मानते हैं। छत्रपति शिवाजी के लिए सावरकर ने क्या शब्द इस्तेमाल किए थे, सावरकर ने महिलाओं के लिए क्या टिप्पणियां की थी उनसे पूछिए। सावरकर ने अपनी किताब में शिवाजी महाराज का जो अपमान किया और बाबा साहब अंबेडकर के लिए क्या कहा, बौद्ध धर्म के लिए क्या कहा, एक बार पढ़ ले तो नाम लेना भूल जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *