पवन खेड़ा बोले-मोदी की उम्र से ज्यादा डॉलर की रेट:कहा-अमेरिका से डरकर ट्रेड डील; राजा डरता है तो प्रजा का होता है नुकसान

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज (रविवार) को अजमेर दरगाह पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डरकर की और जब राजा डरता है तो नुकसान प्रजा का होता है। खेड़ा ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते थे कि डॉलर व मनमोहन सिंह की उम्र में मुकाबले चल रहा है, लेकिन आज डॉलर की कीमत मोदी की उम्र से ज्यादा हो गई है। खेड़ा रविवार को अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पहुंचे और यहां जियारत की। देश के हालात सबके सामने है। अमेरिका से जो ट्रेड डील हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से डरकर की है। इसका खामियाजा किसानों व व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। जो राजा डर जाता है तो नुकसान प्रजा को होता है। इस दौरान खेड़ा ने कहा कि धर्म को राजनीति का जरिया नहीं बनाना चाहिए। कांग्रेस हमेशा इसके खिलाफ रही है। राजनीति हमेशा मुद्दों की होनी चाहिए। धर्म का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी भाषण देते थे कि मनमोहनसिंह की उम्र व डॉलर में मुकाबला चल रहा है। तो अब जो रुपए की हालत हुई है, वह मोदी जी की उम्र से तो कईं ज्यादा हो रही है। खेड़ा ने कहा कि हरदीप पुरी व मोदी दोनों ही कोई सवाल के जवाब नहीं दे रहें। ये रिश्ता क्या था, क्यों था, जवाब देने चाहिए। राजस्थान की जनता तैयार बैठी है और जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। ये पर्ची की सरकार है और कीमत राजस्थान की जनता अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत पाक मेच में हिन्दुस्तान जीतेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *