पवित्र नगरी अमरकंटक में तेज बारिश मौसम हुआ बेहद खुशनुमा गर्मी की जगह ठंडक ने ली

पवित्र नगरी अमरकंटक में तेज बारिश
मौसम हुआ बेहद खुशनुमा गर्मी की जगह ठंडक ने ली
अमरकंटक।
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है फलस्वरूप मौसम बेहद सुहाना ठंडक भरा हो गया है। तीन-चार दिनों से अमरकंटक में बारिश न होने से दोपहर समय गर्मी महसूस की जा रही थी लेकिन आज चैथे दिन मौसम ने अंगड़ाई ली इस दौरान तेज हवाएं चलती रही तथा आसमान में काले बादल छाए रहे अंततः 6.00 बजे से समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश हो रही इससे पारा एक बार फिर  नीचे लुढक गया फल स्वरुप अमरकंटक में ठंडी-ठंडी हवाई चल रही है हवाओं के चलने से आंधी तूफान के आसार थे तथा बहुत तेज बारिश होने की संभावना थी लेकिन बादल छंट गए  और लगभग 1 घंटे की बारिश हुई इसके चलते मौसम में अच्छी खासी ठंडकता आ गई है जगह-जगह मैदान में पानी भर गया है तीन-चार दिन उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही थी तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। वर्षा होने से आज दिनभर तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा और शाम होते पर वर्षा के चलते 27 डिग्री सेल्सियस पर रुका। संध्याकाल बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली वहीं बाहर से आए पर्यटक यात्रियों ने ठंडक भरे मौसम का आनंद लिया और पूछते रहे की अमरकंटक में क्या ऐसे ही ठंड रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *