पवित्र नगरी अमरकंटक शीत लहर की चपेट में पारा शून्य के पास पहुंचा
अमरकंटक। मध्य प्रदेश का प्रमुख पर्यटन धार्मिक तीर्थ स्थल अमरकंटक नगर विगत दो दिनों से शीत लहर की चपेट में है तापमान शून्य के आसपास चल रहा है फल स्वरुप ओस की बूंदे जमने लगी हैं विगत दो दिनों से घास छानी छप्पर तिरपाल एवं वाहनों में सफेद चादर सी ओस जम जा रही है इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शाम होते ही लोग अपने घरों में आग तापने के लिए मजबूर हो रहे वहीं पर्यटक तीर्थ यात्री भी ठंड का आनंद ले रहे ठंड से बचाव के लिए यात्री तथा नागरिक गरमा गरम चाय का सहारा ले रहे तथा अलाव का सहारा भी सुबह-शाम लेते हैं उल्लेखनीय है कि अमरकंटक में दिसंबर जनवरी माह में तापमान शून्य एवं शून्य से भी नीचे चला जाता है तथा घास फूल पत्तियां छानी छप्पर तथा बाहर रखा पानी भी कांच की तरह जम जाता है तथा मैदान सफेद चादर सा बन जाता है।


