मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में रखी दान पेटियां गुरुवार (12 दिसंबर) को प्रबंधन समिति, प्रशासन और कोष अधिकारियों के सामने खोली गईं। दान पत्रों से मिली दान की गिनती दो दिनों तक चली। इसमें 22 लाख 60 हजार 160 रुपए, छोटी सोने-चांदी की वस्तुएं और विदेशी मुद्राएं मिली। मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर और सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में रखे दो दानपत्रों को गुरुवार की सुबह खोला गया था। पहले दिन 12 दिसंबर की सुबह से शाम तक चली गणना में 9 लाख 91 हजार रुपए मिले थे। इसी तरह शुक्रवार को भी गणना किया गया। दूसरे दिन की गणना में 12 लाख 69 हजार 160 रुपए मिले। इस तरह दो दिन तक चली गणना में 22 लाख 60 हजार 160 रुपये, 75 ग्राम चांदी के सामान, 21 ग्राम सोने के सामान और विदेशी मुद्राएं मिलीं।


