बाड़मेर जिले की सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 22 किलो 225 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि राणीगांव गांव में मादक पदार्थ की खेप मिल सकती है। इस पर एसआई राजूराम काला मय पुलिस जाब्ता ने गांव राणीगांव निवासी खेताराम के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर के पास बने पशुओं के चारे के कमरे में छुपाकर रखे 22 किलो 225 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। इस पर घर मालिक से पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने डोडा-पोस्त जब्त कर खेताराम को डिटेन कर थाने लेकर आए। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपी खेताराम पुत्र हमीराराम निवासी राणीगांव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और किसको सप्लाई करने वाले थे इसको लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई हेड कांस्टेबल दुर्गसिह, पीराराम, कांस्टेबल भरत कुमार, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, अरबाब, महिला कांस्टेबल केसी, ड्राइवर कांस्टेबल मोहम्मद शामिल रहे।


