जशपुरनगर | जशपुर जिले गुरुवार को ठंड से हल्की राहत मिली। आसमान में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वजह से ठिठुरन के साथ लग रही ठंड अब नरम पड़ गई है।वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस जशपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से ठंडी हवाएं कम आ रही हैं।


