बालोद। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर से शाम तक अधिकांश समय बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आगे भी यह स्थिति रह सकती है। खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने की वजह से धूप-बादल के आसार हैं।


