पश्चिमी सिंहभूम में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा:बंदगांव में 5 लाख की साल की लकड़ी जब्त, चालक मौके से भागा

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चिरकुबेडा गांव से अवैध लकड़ी से भरा एक 12 चक्का ट्रक पकड़ा है। सोंगरा वन प्रक्षेत्र के रेंजर ललन उरांव के अनुसार, ट्रक में 72 पीस साल की लकड़ी लदी हुई थी। इस लकड़ी की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। वन विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर और वाहन चालक मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। विभाग डीटीओ रांची को भी मेल के माध्यम से इसकी सूचना देगा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और कोल्हान जंगल में साल, सागवान और अन्य कीमती लकड़ियों की भरमार है। लकड़ी तस्कर यहां से पेड़ काटकर दूसरी जगहों पर बेचते हैं। वन विभाग और स्थानीय पुलिस की सख्ती के बावजूद स्थानीय लकड़ी माफिया की मदद से तस्करी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *