पश्चिम सिंहभूम को हरा बोकारो बना ग्रुप चैंपियन

​िसटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप-बी का अंतिम लीग मैच खेला गया। सेक्टर-3 ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में बोकारो ने पश्चिम सिंहभूम को 5 विकेट से हराकर ग्रुप चैंपियन बना। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 288 रनों का स्कोर बनाया। इसमें सचिन दुबे ने 96, आशीष तंवर ने 88, साकेत सिंह ने 46 व सुमित शर्मा ने नाबाद 38 रन बनाए। गेंदबाजी में बोकारो के विशाल ने 32 रन देकर व वीरेंद्र ने 40 रन देकर दो-दो विकेट लिए। जबकि अर्जुन को एक विकेट मिली। जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 289 रन 48 ओवर में 5 विकेट खोकर बना लिए। इसमें राजेश सिंह ने नाबाद 70, साहिल राज ने 67, ओजस वर्धन ने 64, अर्जुन प्रियदर्शी ने 29 व हिमांशु कुमार ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में पश्चिम सिंहभूम के सुमित ने 38 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि वरुण, तन्मय व सचिन को एक-एक सफलता मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *