जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को पंजाब के लुधियाना में प्रदर्शन किया गया। यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकी घटना की निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले लोगों ने नमाज अदा की। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद का पुतला जलाया और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ व ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। समुदाय के नेता मुहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा निहत्थे लोगों पर किया गया हमला निंदनीय है। इसका पूरा मुस्लिम समाज विरोध करता है। प्रदर्शन में पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान शाही इमाम ने ये बातें कहीं… पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 27 लोग मारे गए हैं। इनमें 2 विदेश नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले में घायल लोगों ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों का नाम पूछकर कंफर्म किया कि वह गैर-मुस्लिम है। इसके बाद गोलियां मारी गईं। प्रदर्शन की पल-पल की अपडेट्स नीचे पढ़ें…


