जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की हत्या के विरोध में रामगढ़ गोलपार के मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। गोलपार जामा मस्जिद में जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की गई। लोगों ने एनएच-23 पर विरोध प्रदर्शन किया मस्जिद के इमाम सज्जाद हुसैन बरकाती ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एनएच-23 पर विरोध प्रदर्शन किया। अंजुमन सदर खुर्शीद अहमद कुरैशी और सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ कुरैशी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए आरिफ कुरैशी ने रामगढ़ जिले की सभी मस्जिदों से इसी तरह विरोध दर्ज करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान ग्यास खान ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में हाजी रईस खान, इमरान राजा खान, अकबर खान, जाबिर अहमद कुरैशी, सैफ खान समेत सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।


