पहलगाम हमले की निंदा, दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव| जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत निर्दोष लोगों को शहर की प्रतिष्ठत संस्था वसुधा फाउंडेशन ने श्रद्धांजलि दी। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थता के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सदस्य वर्षा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मधु खण्डेलवाल, सुब्बी बग्गा, ऋचा अग्रवाल, ममता, अनिता, निशा ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखी। आज पूरा देश गमगीन है। हर दिल में आक्रोश भरा है। आतंकवाद का सफाया करने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। केंद्र और राज्य सरकार से पर्यटकों और नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए जाने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *