भास्कर न्यूज | पाटन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले के विरोध में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि टीपी मेहता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकल गया। कैंडल मार्च रूढ़ि डी बाजार से नावाजयपुर बाजार तक निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे ने पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि टीवी मेहता ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना हमले से पूरा देश आक्रोश में है। मुखिया प्रतिनिधि ने केंद्र सरकार से मांग की है कि भारत से आतंकवादियों का हर हाल में सफाया किया जाए। जिससे देश के लोग अमन-चैन का जीवन जी सकें। आतंकवादियों को शरण देने वाले को भी चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। मौके पर पिंकी विश्वकर्मा, वीरेंद्र राम, छोटू अंबेडकर, सतीश कुमार, संजीत कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, बसंत शर्मा, फिरोज खान, मुनाजिब अंसारी व अन्य लगो मौजूद थे।


