जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार शाम के वक्त रिज पर कैंडल मार्च निकाला। इसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद रहे। रजनी पाटिल ने कहा, हमारे नेता राहुल गांधी ने साफ कहा है कि जो भी निर्णय देश के हित के लिए सरकार लेगी, कांग्रेस साथ है। कांग्रेस पार्टी आज आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देने को यहां इकट्ठी हुई है। इस दौरान शिमला में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सीएम सुक्खू ने कहा, देश की एकता पर जो भी बाहरी ताकत प्रहार करेगी, कांग्रेस पार्टी उसका मुहतोड जवाब देने को सरकार के साथ है। पहलगाम में जो हत्याएं हुई हैं, चुन चुन कर घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाया गया है, कांग्रेस पार्टी उसकी निंदा करती है। सचिवालय में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा रखी इससे पहले हिमाचल सचिवालय छोटा शिमला में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सचिवालय के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। सीएम सुक्खू ने कहा, पहलगाम में आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोरकर रखा दिया है। यह हमला न केवल देश की सुरक्षा को चुनौती है, बल्कि हमारी भावनाओं पर भी आघात है। हमें इन नागरिकों की कुर्बानी को याद रखना है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सचिवालय समेत सभी जिलों के डीसी ऑफिस में दो मिनट का मौन रखा है। बिलासपुर में मुस्लिम समाज ने भी प्रदर्शन किया
वहीं बिलासपुर के मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया और आतंकवाद के खात्मे की मांग की।
बिलासपुर में पूर्व सैनिकों ने भी आज प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। कहा कि, यदि जरूरत पड़ती है तो पूर्व सैनिक आज भी जम्मू-कश्मीर कूच करने के लिए तैयार हैं। हिमाचल में जगह जगह प्रदर्शन बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोषित है। बीते कल पूरा हिमाचल बंद रखा गया। कई शहरों में सुबह 11 बजे और शिमला में दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानें बंद रखी गई। जगह-जगह आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाले जा रहे हैं। इनके माध्यम से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन वहीं बिलासपुर में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी प्रदर्शन करके आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।