पहले टॉस जीता फिर मैच, भोपाल लेपर्ड ने प्रयागराज को हराया

भास्कर संवाददाता| विदिशा| कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा ग्राउंड पर चल रही 56वीं कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को भोपाल लेपर्ड ने प्रयागराज को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह भोपाल की लगातार दूसरी जीत है। बुधवार को टीम ने कनारा क्लब को हराया था। भोपाल लेपर्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। प्रयागराज की टीम 19.2 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक सिंह ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए। अभिषेक यादव ने 38 रन, प्रमोद ने 14 और ध्रुव ने 13 रन जोड़े। भोपाल की गेंदबाजी सधी रही। कमल त्रिपाठी ने 3 विकेट लिए। सार्थक, सत्यम और आदित्य ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल लेपर्ड की शुरुआत धीमी रही। गौतम रघुवंशी ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 79 रनों की नाबाद पारी खेली। अतुल कुशवाहा ने 21 रन बनाए। टीम ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रयागराज की ओर से नितिन यादव और ध्रुव प्रताप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। गौतम रघुवंशी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार को सागर डिविजन और फरीदाबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भोपाल लेपर्ड के कोच, बृजेश तोमर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *