प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में दूध सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी SVG के प्रतिनिधि व अलवर निवासी मधुसुदन गुप्ता के लॉडर्स सिटी होम के फ्लैट पर दो संदिग्ध युवक कूरियर लेकर पहुंचे। पत्नी के फ्लैट खोलते ही युवक अंदर घुस गए। शक होते ही गुप्ता की पत्नी चिल्लाई। तुरंत युवकों को फ्लैट से बाहर किया। इसके बाद पडौसी महिला को बाहर बुलाया। इसके बाद युवक कूरियर बॉक्स देकर जल्दबाजी में निकले। कूरियर बॉक्स खोला तो उसमें खाली शराब की बोतल मिली। पत्नी ने बताया तो मधुसूदन जोधपुर से अलवर पहुंचा। यहां आने के बाद गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद अलवर के वैशाली नगर थाने में शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। SVG प्रा लि कंपनी के प्रतिनिधि को 20 दिन पहले धमकी मिली एसवीजी प्रा लि कंपनी के प्रतिनिध व अलवर निवासी मधुसूदन गुप्ता का कहना है कि उसके पास पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलाें में दूध सप्लाई करने का ट्रांसपोर्ट का काम है। जयपुर निवासी सुधांशु शर्मा उसके पास बाडमेर सहित कई जगहों पर काम करता था। उसने काम में गड़बड़ी की तो काम से हटा दिया। उसके बाद वह लगातार धमकी देने लगा। खुद के वाट्सअप पर भी धमकी भरे लहजे में कहा कि शर्मा तेरा विनाश होगा। इसके बाद फोन पर भी धमकी दी। रूबी गुप्ता के घर कूरियर लेकर गए थे युवक मुधसुदून गुप्ता की पत्नी रूबी गुप्ता शनिवार दोपहर को अपने लॉडर्स सिटी होम पर थी। दोपहर करीब 12 बजकर 3 मिनट पर फ्लैट की घंटी बजी। गेट खोला तो दो युवक खड़े मिले। एक ने हेलमेट लगा रखा था। दूसरे युवक ने कहा कि आपका कूरियर है। रूबी ने कहा कि किसने मंगाया है। जवाब मिला कि मधुसूदन गुप्ता ने। इसके बाद रूबी ने कहा रुका पता कर लेती हूं। इतनी देर में युवक भी रूबी के पीछे फ्लैट में अंदर घुस आए। तब पीछे मुंडकर रूबी ने देखा तो चिल्लाकर युवकों को कहा पहले फ्लैट से बाहर जाइए। इसके बाद पडौसी को फोन कर बाहर बुलाया। तब दुबारा गेट खोलकर युवकों से बात की। तब युवकों ने कहा कि आपका कूरियर ले लिजिए। इसके तुरंत बाद वे कूरियर का बॉ क्स देकर जल्दबाजी में निकल गए। उनके पास ऐसा लगा कि हथियार भी था। बॉक्स को अंदर से खोला तो उसमें केवल एक शराब की खाली बोतल मिली। यह देखकर पत्नी अधिक घबरा गई थी। इकलौता बेटा स्कूल गया हुआ था। परिवार को अंदेशा है कि कोई लूट की वारदात को अंजाम देने आया था।


