रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में सिक्योरिटी गार्ड की भारी भरकम वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राघवेंद्र कुमार (42) निवासी गांव मुंडियां खुर्द के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक की प|ी निभा देवी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर की शाम राघवेंद्र कुमार सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटे। उनके घर न लौटने पर परिवार ने उन्हें बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन, मृतक की प|ी को उनके एक परिचित मनोज का फोन आया कि राघवेंद्र पर हमला हुआ है और मोइनदेई अस्पताल में इलाजरत है। इसके बाद निभा देवी अस्पताल पहुंची। भारी भरकम वस्तु से आरोपी ने किए वार निभा देवी के अनुसार अस्पताल में भर्ती उनके पति ने बताया कि बाजार से वापस लौटते समय आरोपी रवि मिला। गांव झाबेवाल में शराब के ठेके पर दोनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर तकरार हो गई। इसी बीच रवि ने गुस्से में आकर किसी भारी भरकम वस्तु से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिस वजह से उसके माथे पर काफी गंभीर चोट आई थी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। फिर राघवेंद्र को खून से लथपथ हालत में देखकर कुछ लोगों ने मोहन देई अस्पताल में भर्ती करवा दिया। राघवेंद्र की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की प|ी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


