पहल: वी क्लब समर्पण के सदस्यों ने संघर्षशील महिलाओं को उपहार भेंटकर किया सम्मानित

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ के विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में वी क्लब (समर्पण) की माइक्रो चेयरपर्सन इंद्रा सेंगर ने जीवन की कठिनाइयों का सामना कर मेहनत के दम पर परिवार का सहारा बन रही महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में महिलाओं को तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया। इंद्रा सेंगर ने कहा कि ये महिलाएं अपने आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को बनाए रखते हुए घर से ही ट्यूशन पढ़ाने, मेंहदी, ड्राइंग, हस्तकला, ब्यूटी पार्लर, सब्जी बेचने, हर्बल रंग-गुलाल बनाने, मिठाई डिब्बे तैयार करने और दूसरों के घरों में खाना बनाने जैसे कार्यों के माध्यम से अपने बच्चों और परिवार के भविष्य को संवार रही हैं। सम्मानित महिलाओं में जरीन खान, पिंकी गुप्ता, रूखसाना बेगम, सुषमा सोनी, मानवी यादव, रवि मार्को, रूकसाना, गायत्री देवी, सुरेश देवी और सुमन देवी शामिल रहीं। संचालन वीरांगना श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सविता अग्रवाल, बेबी माखीजा, माधुरी अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, मंजु गोयल, रश्मि जायसवाल, मंजु अग्रवाल, मीरा गुप्ता, निधि अग्रवाल, शीला सिंह, कनक सिंह, रागिनी गुप्ता और संध्या तिवारी उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *