पहाड़ी पुलिस ने 4 साइबर ठगों को पकड़ा:तीन साइबर ठग कई दिनों से चल रहे थे फरार, 1 आरोपी को मस्जिद के अंदर से किया गिरफ्तार

डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को मस्जिद के अंदर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। मोबाइलों में साइबर ठगी के सबूत मिले हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने वांछित चल रहे तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया की पहली कार्रवाई सोलाका गांव के पास की गई। मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की सोलाका गांव से बोड़ोली डहर जाने वाली सड़क के किनारे बनी मस्जिद में सहजाद निवासी सोलाका बैठा हुआ है। वह साइबर ठगी का काम करता है। अगर उसकी तलाशी ली गई तो, उसके पास साइबर ठगी के सबूत मिल सकते हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और, सहजाद को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो, उसके पास से 2 मोबाइल मिले। मोबाइलों को चेक किया तो, उसमें कई फर्जी सोशल मीडिया की आईडी बनाई हुई थी। जिस पर पुराने सिक्के खरीदने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन करवाने, ट्रांसपोर्ट से वाहन बुक करवाने सहित कई तरह के विज्ञापन डाले हुए हैं। जिसके माध्यम से आरोपी साइबर ठगी करता था। पुलिस ने मोबाइलों को जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। दूसरी कार्रवाई के बारे में थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया की एक पुराने साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार चल रहे थे। जिन्हें कल गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने आरोपियों ने अपने नाम समून, राहील और अजरु निवासी सोलाका गांव थाना पहाड़ी होना बताया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *