पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंडक:पंजाब-चंडीगढ़ का दिन का तापमान गिरा, धुंध व कोहरा गिरने की चेतावनी; 26 से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ा है। बीते 24 घंटों में पंजाब का तापमान 6 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम था। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम था। सभी जिलों का तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में पठानकोट में 5.4 एमएम, बठिंडा में 8.4, फतेहगढ़ साहिब में 2.5, फिरोजपुर में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य जगहों पर भी बादल बूंदाबांदी से लेकर 2 डिग्री तब बरसे। अब आने वाले दो दिन शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के 17 जिलों में कोल्ड वेव और धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कई इलाकों पर कोहरा गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और लुधियाना में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और लुधियाना में धुंध को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 26 रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव दो दिन शुष्क मौसम रहने के बाद 26 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर उत्तर भारत से मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। इस विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में तीन दिन 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। इतना ही नहीं, 27 दिसंबर को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का मौसम चंडीगढ़- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *