पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब-चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं। यही कारण है कि कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं, पंजाब में न्यूनतम तापमान 2 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री तक कम है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब में कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंड़ा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एएसएस नगर में कोल्डवेव का असर है। यहां 15 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव पाकिस्तान के नोर्थ हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। लेकिन समतल इलाकों में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक पंजाब में बारिश ना होने का अनुमान है। जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में मौसम की स्थिति चंडीगढ़- तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर- तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 3 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली- तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।