पांच से ज्यादा चालान पेंडिंग, तो वाहन जब्त होगा:6 माह में 3.14 लाख बिना हेलमेट पहने पकड़ाए, आधे से अधिक ने जमा नहीं किया फाइन

लगातार सख्ती के बावजूद नियमों का नहीं कर रहे पालन
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बावजूद बाइक व स्कूटी सवार शहर में यातायात नियमों का पालन करने के लिए तैयार नहीं हैं। जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए गाड़ियां चला रहे हैं। वाहन सवार का चालान भी कट रहा है, लेकिन फाइन की राशि वह जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर वैसे वाहन सवार को चिह्नितकर रही है, जिनका पांच से ज्यादा चालान पेंडिंग है। इनकी गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के आठ लोकेशन पर सोमवार को अभियान चलाकर ऐसी 20 बाइकों को जब्त कर संबंधित ट्रैफिक थाने में भेज दिया गया है। जब्त वाहन के मालिक को अब गाड़ी के पूरे कागजात के साथ ट्रैफिक थाना बुलाया गया है, जहां जांच के बाद फाइन की पूरी राशि जमा करने का निर्देश दिया जाएगा। फाइन की पूरी राशि जमा करने के बाद ही ट्रैफिक पुलिस वाहन छोड़ेगी। नियम संगत कार्रवाई कर रही ट्रैफिक पुलिस आंकड़ों पर गौर करें, तो अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक ट्रैफिक पुलिस ने 3.14 लाख बाइक सवार को बगैर हेलमेट पहने गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है। जिसके बाद उनका फाइन काटा गया है। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़े 18 हजार वाहन सवारों का भी चालान काटा गया है। चालान काटे जाने के बाद भी आधे से ज्यादा लोगों ने अबतक फाइन जमा नहीं किया है।- अन्वेष मंगलम, सेवानिवृत्त डीजीपी, एमपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *