पांडुचेरी में लाठी भाजेंगे शहडोल के खिलाडी


पांडुचेरी में लाठी भाजेंगे शहडोल के खिलाडी
अनूपपुर।
शहडोल के 12 लाठी खिलाड़यिों का चयन पांडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 28 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इन खिलाड़यिों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय लाठी प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा और सहायक प्रशिक्षक शिवानी नामदेव द्वारा खिलाडयिों को गहन प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है । इनका हुआ चयन. चयनित खिलाड़यिों में विराट मार्शल आर्ट्स सोहागपुर से जुड़े अभिषेक जैसवाल, अंश श्रीवास्तव, प्रियंका प्रजापति, खुशबू चैधरी, प्रिया सिंह, करिश्मा केवट, रुक्मणि प्रजापति, संध्या प्रजापति, श्रद्धा दुर्वेदी और पूनम सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश की टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व गोले, अंशिका गोले, यशिका करेंगे। विशेष प्रशिक्षण किया प्राप्त. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए खिलाड़यिों को खास प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा और शिवानी नामदेव ने बताया कि खिलाड़यिों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। खिलाड़यिों को प्रतियोगिता के हर पहलू को समझाते हुए उनके कौशल को निखारा गया है। यह पहली बार नहीं है जब शहडोल के खिलाडयिों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। पिछले वर्ष 14 खिलाडिियों ने भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अत्यंत उत्साहित हैं और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया है। इस उपलब्धि के लिए उनके परिवारजनों और प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *