पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की अचानक मौत:जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई, मृतक के तीन बच्चे

रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर स्थित पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हुकम चंद जाटव (48) पुत्र गंगा सहाय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत होना सामने आ रहा है। हालांकि जांच के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर फैक्ट्री मालिक ने परिजनों को सूचना दी कि हुकमचंद अचानक बेहोश हो गया। उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए रामगढ़ लाया गया। यहां आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि हुकमचंद मेहनती मजदूर था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अचानक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। अब पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। प्राथमिक तौर पर जहरीली दवा के सेवन की आशंका जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *