पाइप लाइन हुई डेमेज, शट डाउन कर करेंगे काम:इंदौर में कई टंकियों में पानी की सप्लाई होगी प्रभावित

वाचू पाइंट पर बिछी 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन डेमेज होने के कारण इसका सुधार काम किया जाना है। लाइन डेमेज होने से पानी का भी अपव्यय हुआ। इसके निराकरण के लिए नई पाइप लाइन बिछाकर इसे जोड़ने का काम किया जाना है। इस काम के चलते शट डाउन कर कई काम किए जाना है। जिससे शहर में कई टंकियों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नई लाइन को जोड़ने के साथ ही प्रथम और द्वितीय चरण 180 एमएलडी के सब स्टेशन 132 केवी छोटी खरगोन में ट्रांसफार्मर ऑयल टॉप-अप सहित कई काम किए जाना है। क्षतिग्रस्त एमएम पाइप लाइन को नई लाइन से जोड़ने का काम किए जाने के लिए 19 फरवरी को सुबह से शट डाउन किया जाना है, इस काम को पूरा होने में करीब 48 घंटे का समय लग सकता है। इन टंकियों पर होगा असर नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण की पाइप लाइन का शट डाउन होने के कारण 19 फरवरी, 20 फरवरी को अन्नपूर्णा टंकी और बिलावली टंकी क्षेत्र में अंतर्गथ होने वाला सीधा सप्लाई प्रभावित रहेगा। साथ ही प्रथम और द्वितीय चरण की पाइप लाइन का शट डाउन होने के कारण 20 और 21 फरवरी को कई टंकियां खाली रहेगी। इनमें अन्नपूर्णा, छत्रीबाग, राज मोहल्ल्ला, ए.ओ.जी. लाइन, लोकमान्य नगर, द्रविण नगर, महाराणा प्रताप नगर, जिंसी हाट मैदान, नरवल, टिगरिया बादशाह, सुभाष चौक, सदर बाजार, गांधी हाल, मल्हार आश्रम, स्कीम नंबर 103, कुशवाह मोहल्ला, बाणगंगा, जय हिन्द नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *