पाकिस्तानी तस्करों तक हवाला के जरिए पहुंचाई जा रही ड्रग मनी

संजय तिवारी | अमृतसर जिले में हवाला राशि के चल रहे रैकेट में पुलिस ने 5 दिन में करीब 1.29 करोड़ की ​बरामदगी के साथ 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने यह रिकवरी 9 से 13 अप्रैल के बीच की है। वहीं अभी तक अलग-अलग मामलों में काबू आरोपियों से पता चला था कि हवाला में 100 से ज्यादा लो कमीशन पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी एक रैकेट से हैं, जिसका मेन किंगपिन गुजरात का रहने वाला है। वह किसी के सामने नहीं आता और उसे काबू करने के लिए लोकेशन नहीं मिल रही। जिस कारण उसे पकड़ने में पुलिस को मेहनत करनी पड़ रही है। उसके पकड़े जाने पर सारा खुलासा होगा। हालांकि पुलिस ने आरोपियों का 3 दिन का रिमांड हासिल किया ​है। एसपी देहाती ने बताया कि स्पेशल सैल ने 9 अप्रैल रणजीत सिंह निवासी गांव चविंडा कलांको 528 ग्राम हेरोइन, ग्लॉक पिस्तौल समेत 3 पिस्तौल के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद रणजीत की निशानदेही पर शैलेंद्र सिंह निवासी अलाओ, जिला भरतपुर (राजस्थान) और गुरदेव सिंह उर्फ गोबी निवासी खुखरैन, थाना कोतवाली, जिला कपूरथला को 10 अप्रैल को काबू किया। जिनके पास से 33 लाख रुपए की हवाला ड्रग मनी और बिना नंबर की कार बरामद हुई। शैलेंद्र और गुरदेव ने पूछताछ में बताया कि अलग-अलग जगह से ड्रग मनी इकट्ठा करके गुरपाल सिंह को देते थे। गुरपाल सिंह निवासी पैजो चक्क जिला गुरदासपुर, हाल निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन को 13 अप्रैल को काबू किया गया। उसके पास से 91 लाख रुपए, 5 हजार डॉलर, 3400 दिरहम, नोट गिनने की मशीन और एक कार बरामद हुई। जांच में सामने आया कि शैलेंद्र, गुरदेव और गुरपाल के लिंग अमेरिका में बैठे राजविंदर सिंह उर्फ राजू धत्तल से हैं। राजू वहीं से हवाला ड्रग मनी का नेटवर्क चला रहा है। गुरपाल सिंह, अमेरिका निवासी अमर सिंह के संपर्क में है। अमर सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह ड्रग मनी हवाला के जरिए पाकिस्तानी तस्करों तक पहुंचाता है। आरोपी गुरपाल को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *