पाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL मैच रद्द:शेष मैचों पर फैसला आज, प्लेयर्स को ‘स्पेशल वंदे भारत’ से निकाला जाएगा

पाकिस्तान के अटैक के चलते धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला जाएगा। स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को पठानकोट से निकलेगी। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने TOI से कहा- ‘धर्मशाला से सभी को निकालने के लिए हम स्पेशल ट्रेन का अरेंजमेंट कर रहे हैं। टूर्नामेंट जारी रखने का फैसला आज किया जाएगा। फिलहाल खिलाड़ियों की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत-पाक टेंशन के बीच धर्मशाला में मैच होना भी संभव नहीं था।’ पाकिस्तान के अटैक के बाद मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई और सभी फैंस को बाहर निकाल दिया गया। मैदान से बाहर निकलते हुए फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इधर, BCCI ने IPL के शेष मैचों के आयोजन के लिए IPL कमेटी के साथ इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, IPL होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। खेल रोके जाने से पहले पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरकार्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *