पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमामबाड़ा में विस्फोट की सूचना मिली है। पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। —————- खबर लगातार अपडेट हो रही है…


