पाकिस्तान के हर शहर हमारे निशाने पर थे:शिवराज की कांग्रेस को नसीहत सेना का विरोध न करें, पूर्व CM बघेल ने उठाए थे सवाल

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश का विपक्षी दल कांग्रेस कई तरह के सवाल कर रहा है। खुद छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने इससे जुड़े सवाल किए थे। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में जवाब दिया है। वो रायपुर में ग्रामीण आवास और कृषि मंत्रालय के काम की समीक्षा करने पहुंचे थे। शिवराज सिंह ने कहा- सारा देश गौरवान्वित है, पाकिस्तान ड्रोन छोड़ रहा था वो ड्रोन तिनके की तरह उड़ गए। हमारे बहादुर सैनिकों को, उनके पराक्रम को प्रणाम, उनके शौर्य को प्रणाम, उनके सटीक निशाने को प्रणाम । कई हिस्से पाकिस्तान के ऐसे थे जो हमारे लक्ष्य से दूर नहीं थे। उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने आतंकवाद के अड्डे ही समाप्त कर दिए। अब इसके बाद भी अगर रोना है तो कम से कम इतना तो ना करें कि मोदी जी का विरोध करते-करते वह सेना और देश का विरोध करने लगें। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि, पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, लेकिन आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा गया। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर को सफल कैसे माना जा सकता है। पाकिस्तान से कौन-कौन से वादे किए गए ? दरअसल, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने वीरता और संकल्प का परिचय देते हुए आतंकियों को करारा जवाब दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का युद्धविराम की घोषणा करना कई शंकाओं को जन्म देता है। मंत्रालय में ये हुआ
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार की सुबह रायपुर में मंत्रालय पहुंचे। यहां पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम मौजूद रहे। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और कृषि विभाग की योजनाओं के काम काज को लेकर बात-चीत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *