पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हरियाणा में हाई अलर्ट:पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट बंद, ट्रेनों में चेकिंग

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से एयर स्ट्राइक की। इस दौरान 9 ठिकानों में 100 से ज्यादा आतंकी ढ़ेर किए गए। इस हमले के बाद से ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है। हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। अंबाला कैंट, सिरसा सहित कई रेलवे स्टेशनों पर RPF की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। हरियाणा कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के तहत रखे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर का दौरा रद्द कर दिया है। अमृतसर एयरपोर्ट की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द कर उसे 10 मई शाम साढ़े 5 बजे तक बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भी सभी उड़ाने रोक दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू ने भी अपने आज के दौरे कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने शिमला में अधिकारियों की मीटिंग की। इसके अलावा सभी टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
पाकिस्तान पर कई एयर स्ट्राइक के बाद चेकिंग शुरू, 2 PHOTOS… एयर स्ट्राइक पर बीजेपी मंत्री और विधायक बोले- ये मोदी का भारत है… कांग्रेस नेता बोले- हम सरकार के साथ लोगों ने बांटी मिठाई, डांस किया, बोले- सरकार का कदम एकदम सही भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा में लोगों ने जश्न मनाया। सोनीपत में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की हिसार में मॉर्निंग वॉक क्लब ने भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी व्यक्त की। पानीपत में दुकानदारों और कारीगरों ने नाचकर खुशी मनाई। गुरुग्राम में राष्ट्रीय बजरंग दल ने मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने देशवासियों की भावना का ख्याल रखते हुए आतंकियों को मुहं तोड़ जवाब दिया है। यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। तभी आतंकियों का सफाया हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *