पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए फेंके पैकेट से ड्रोन का रिमोर्ट कंट्राल बरामद

अमृतसर | सीमावर्ती लोपोके थाना पुलिस ने पाकिस्तान से आए ड्रोन के जरिए एक घर की छत पर फेंके गए पैकेट को बरामद किया है। उक्त पैकेट में ड्रोन का रिमोर्ट कंट्रोल बरामद किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह रिमोर्ट किसने और क्यों भेजा है। लोपोके थाना प्रभारी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने नवा जीवन बस अड्डे के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लोधी गुज्जर गांव निवासी मलकीत सिंह के घर की पशुओं वाली हवेली की छत पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन मूवमेंट देखी गई है, जिसमें कोई भारी वस्तु छत पर फेंकी गई है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशुओं वाले शेड की छत पर रखी सीमेंट की टिनों के ऊपर पीले रंग की टेप में लिपटा एक पार्सल बरामद किया। पार्सल खोलने पर उसमें एक ड्रोन का रिमोट कंट्रोल मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *