पाकुड़ में आम बाग की रखवाली करने वाले की हत्या:बगीचे में ताड़ी पीने से किया मना, लोहे के हथियार से मार डाला, दो हिरासत में लिए गए

झारखंड के पाकुड़ जिले में आम बाग में ताड़ी पीने से रोकने पर एक रखवाले की हत्या कर दी गई। मुफ्सिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में हुई इस घटना में 50 वर्षीय निवास सरकार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निवास सरकार तारानगर के रहने वाले थे। वह अपने ससुराल कुमारपुर में रहकर आम बाग की रखवाली करते थे। ताड़ी पीने से रोकने पर किया हमला घटना के वक्त अशोक राजवंशी और लुसरु पहाड़िया नशे में धुत होकर बाग में ताड़ी पीने लगे। निवास ने उन्हें रोका तो दोनों ने छेनी जैसे हथियार से हमला कर दिया। वहीं मारपीट की इस घटना में अशोक राजवंशी भी घायल हो गया और उसे पुलिस ने इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया है। घटना के बारे बताते समय हुई मौत मृतक के बेटे सनत सरकार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा, तब उनके पिता बेहद डरे हुए थे। घटना का विवरण बताते समय ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। झड़प में घायल अशोक राजवंशी का सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *