पाकुड़ में खड़ी मालगाड़ी के कोयला वैगन में लगी आग:दमकल विभाग ने समय पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने डब्बे से धुआं निकलते देखा और रेलवे विभाग को सूचना दी। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल मौका मुआयना किया। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया। रेलवे कर्मियों के मुताबिक मालगाड़ी काफी दिनों से यार्ड में खड़ी थी। गर्मी में कोयले के नीचे का हिस्सा गरम होने से आग लगने की आशंका रहती है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकुड़ के लोटामारा कोयला लोडिंग स्लाइडिंग से पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए नियमित रूप से कोयला भेजा जाता है। लोडिंग के बाद तकनीकी कारणों से मालगाड़ी को कुछ समय यार्ड में रोका जाता है। जिस वैगन में आग लगी, वह लंबे समय से यार्ड में खड़ा था। वहीं, इस बाबत स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने बताया कि बहुत दिनों से रेलवे यार्ड के पास कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी। अचानक आग लगने से कोयला से धुआं उठ रहा था और इसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम को सूचना दी गई। आग पर काबू पा लिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *