पाकुड़ में बंगाल पुलिस पर हमला:आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी टीम; परिजनों ने किया हमला, पुलिस की गाड़ी तोड़ी

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाने की पुलिस टीम को महेशपुर में एक धोखाधड़ी मामले की आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान हमले का सामना करना पड़ा। पुलिस टीम गदरपाड़ा गांव में नूरताज खातून को गिरफ्तार करने पहुंची थी। नूरताज के खिलाफ रामपुरहाट थाने में कांड संख्या 169/25 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर वाहन में बैठाने लगी, तब उसके परिजनों और भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। महेशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया जान बचाकर भागी पुलिस टीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराना पड़ा। रामपुरहाट थाने के एसआई सोपन घोष की शिकायत पर महेशपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता समीर शेख, चाचा अजीम शेख, भाई जसीम शेख, मां नारगिस बीबी और जलाल शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *