पाकुड़ के कैलाश नगर में एक रेल कर्मी के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। रेल कर्मी अशोक गण 25 मार्च को अपने परिवार के साथ बिहार के सासाराम गए हुए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए अशोक को घर की स्थिति दिखाई। अशोक ने बताया कि घर में रखे लाखों रुपए के सभी जेवर गायब हैं। कुछ दिन पहले इसी मोहल्ले में हुई थी चोरी पड़ोसियों का कहना है कि रात में सब कुछ सामान्य था। सुबह जब मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देखा, तब उन्होंने आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को खबर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी मोहल्ले में एक और रेल कर्मी के घर में भी इसी तरह की चोरी हुई थी। दो चोरी की वारदातों के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


