पाकुड़ जिले में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत हो गई। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर-साहेबगंज हाइवे पर चितलोफार्म के पास यह घटना हुई। मृतक की पहचान भिलाई कालाझोर गांव निवासी रंजीत हांसदा के रूप में हुई है। रंजीत लिट्टीपाड़ा से टोटो में वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुमका मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि दी घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कालाझोड़ गांव के पास मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही आमड़ापाड़ा के बीडीओ और लिट्टीपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद जाम हटा। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर-लिट्टीपाड़ा सड़क पर व्यवसायिक वाहन तेज गति से चलते हैं। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। परिवहन विभाग समय-समय पर जांच अभियान और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाता है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।