पाक का नामोनिशान मिटाने पर पूरा होगा इंतकाम

अमृतसर| समाज सेवक व उद्योगपति ललित मोहन चंडोक ने कहा है कि विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने पर ही पहलगाम में मारे गए देशवासियों की मौत का बदला पूरा होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देने की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने को लेकर हम सभी देशवासी सरकार और भारतीय सैन के साथ हैं, देश के लिए बडी से बडी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने भारत-पाक युद्ध का समर्थन करते हुए कहा कि दोनों मुल्कों के बीच आर-पार की लडाई होनी ही चाहिए। पाकिस्तान सरकार खुद ही पहलकदमी करते हुए अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार अपनी मौत को दावत दे रही है। उन्होंने कहा कि देशवासी संकट का सामना करने व देश पर जान न्यौछावर करने को तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *