“पाक का श्री हरमंदर साहिब को टारगेट का प्रयास शर्मनाक’

अमृतसर | भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पाकिस्तान की ओर से श्री हरमंदर साहिब पर ड्रोन-मिसाइल हमले की साजिश की निंदा की। चुघ ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के सबसे पवित्र सिख धार्मिक स्थल को टारगेट करने का दुस्साहस किया, यह सिर्फ एक सैन्य उकसावा नहीं बल्कि पंजाब की आस्था, संस्कृति और विरासत पर सीधा हमला है। पाकिस्तान की यह साजिश कोई नई बात नहीं, बल्कि पंजाब में दशकों से आतंक फैलाने की उसकी पुरानी रणनीति का हिस्सा है। श्री हरमंदर साहिब जैसे धार्मिक स्थल को निशाना बनाना, उसकी इसी लंबी साजिश का भयावह और शर्मनाक प्रयास है। यह भारत के लिए केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मा, आस्था और अस्मिता की रक्षा का प्रश्न है। चुघ ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इस साजिश को समय रहते विफल करने पर नमन किया। चुघ ने दो टूक कहा, अब पाकिस्तान हताशा में हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों और सांस्कृतिक धरोहरों को निशाना बना रहा है, लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि यह नया भारत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *