पाक बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर,रायपुर में सिंदूर खेला:महिलाएं बोली- हमारी बहनों का सिंदूर पाकिस्तान ने उजाड़ा, उनका देश उजड़ जाएगा

भारत की पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजधानी रायपुर में देशभक्ति की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। बंगाली समाज की महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ कर इस ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाया। कालीबाड़ी मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ करते हुए सेना के साहस को सलाम किया। आमतौर पर दुर्गा पूजा के अंतिम दिन होने वाला यह आयोजन इस बार भारत की सैन्य जीत के नाम रहा। बंगाली महिलाओं ने खेला होबे से लेकर ‘भारतीय सेना के जिंदाबाद’ के नारे लगाए और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शौर्य का उत्सव मनाया। बंगाली समाज की महिलाओं ने कहा कि हमे अपनी सेना पर गर्व है। पहलगाम में जिन महिलाओं और बेटियों का सिंदूर उजड़ा उसका जवाब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सेना ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर: भारत की जवाबी कार्रवाई 7 मई 2025 को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय पर्यटकों की जान गई थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को सीधे निशाना बनाया गया। ‘सिंदूर’ शक्ति का प्रतीक बंगाली समाज की एग्जिक्यूटिव सदस्य बबीता सेनगुप्ता ने कहा, “हमारे समाज में सिंदूर शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक है। आज हमने इसे भारत माता और सेना के लिए समर्पित किया है।” इस आयोजन में बुजुर्ग महिलाओं की भी भागीदारी रही। महिलाओं ने कहा कि आमतौर पर सिंदूर खेला दुर्गा पूजा के दौरान होता है, लेकिन इस बार यह आयोजन देश की सैन्य कार्रवाई के समर्थन में किया गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस आयोजन की तस्वीरें साझा कर इसे देशभक्ति से जुड़ा भावनात्मक पल बताया। देशभर में भारत की सैन्य कार्रवाइयों को देशभर में आम जनता का समर्थन मिल रहा है। खासतौर पर जब देश पर हमला हो, तब जवाबी कार्रवाई को लेकर आम लोगों में एकजुटता और गर्व की भावना दिखती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *