पाटन क्षेत्र के करजो गांव स्थित बाबा मोटा खेल मैदान में रविवार को डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा और राजस्थान की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कथोर सोनीपत ने जीता। कथोर सोनीपत और जामवास के बीच खेला गया मुकाबला
प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला कथोर सोनीपत और जामवास के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कथोर सोनीपत की टीम विजेता रही, जिसे 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जामवास की टीम उपविजेता रही और उसे 15,000 रुपये का इनाम मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
इस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त करजो ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।


