हुसैनाबाद | हुसैनाबाद ने सोमवार को पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। पहली कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र के ग्राम गजना एवं मुरलीपुर में की गई। इस दौरान देसी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित करीब 425 लीटर जावा महुआ एवं संबंधित उपकरण बरामद किए गए। वहीं दूसरी कार्रवाई दंगवार के सोन नदी के डीला पर की गई। करीब 1000 किलो जावा महुआ तथा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण पाए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्काल नष्ट कर दिया। पाटन| नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किशुनपुर ओपी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मंगलवार को किशुनपुर ओपी अंतर्गत कररखुर्द,डाढ़हा एवं किशुनपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके से करीब चार क्विंटल जावा महुआ, अवैध देसी शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री तथा लगभग 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया जा रहा है।


