पाटन हाॅस्टल अब 50 सीट का होगा, नई सड़के बनेंगी:रैवासा में टूरिज्म डवलपमेंट होगा, नई सड़कों पर खर्च होंगे 14.66 करोड़

सीकर जिले के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ नई घोषणाएं की हैं। बजट पर बहस के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सीकर जिले में समाज कल्याण विभाग, पर्यटन और सड़कों के क्षेत्र में कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि अंबेडकर एसटी हॉस्टल में सीट क्षमता बढ़ाकर 50 की जाएगी। सीकर के धार्मिक केंद्र रैवासा धाम में विभिन्न टूरिज्म सुविधाएं विकसित की जाएंगी। घोषणा के अनुसार सड़कों के लिए मंढा गांव से नवोड़ी वाले बालाजी होते हुए गोरधनपुरा गांव तक 1 करोड़ 10 लाख रुपए, भगतपुरा से पृथ्वीपुरा तक 85 लाख रुपए, बगड़ी से दीनवा जाटान से डागरा तक 66 लाख रुपए, बगड़ी से बादूसर सड़क होकर बिलानी जोड़ी माताजी धाम तक 56 लाख रुपए, राजपुरा से बोसाना तक 6 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इसी प्रकार बिड़ोदी बड़ी रामसिंहपुरा सड़क से ब्राह्मणों की ढ़ाणी मुख्य बस्ती होकर बिड़ोदी तक 1 करोड़ रुपए, नवलगढ़-लक्ष्मणगढ़ रोड़ पर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर बिड़ोदी बड़ी से खींवासर तक 1 करोड़ 50 लाख रुपए, सरकारी स्कूल अभयपुरा से बुगालिया मोड़ तक 2 करोड़ 20 लाख रुपए, नांगल सरकारी स्कूल अभयपुरा से भोमियाजी मंदिर तक 80 लाख रुपे की घोषणा हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *