डूंगरपुर| पाटीदार युवा सेवा समिति की चौखला कार्यकारिणी का मनोनयन किया। इसमें प्रकाश प्रताप पाटीदार जेठाना को चौखला अध्यक्ष व दिलीप पाटीदार भीलूड़ा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश पाटीदार व जिला महामंत्री राकेश पाटीदार ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जेठाना इकाई अध्यक्ष कपिल पाटीदार, महामंत्री विजेश पाटीदार, पूर्व इकाई अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, दीपेश पाटीदार, हार्दिक पाटीदार सहित युवा उपस्थित रहे।


