पानीजिया में टाटा स्टील व कला मंदिर ने मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ आदिवासी संस्कृति कला केंद्र पानीजिया में बुधवार को टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड और कला मंदिर की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 336 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकता अनुसार दवा भी वितरित की गई। प्रमुख चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य जांच : स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अमन शर्मा, डॉ. सुरजना कुमारी और डॉ. आशीष सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी और गंभीर मामलों में आगे की जांच तथा उपचार की सलाह भी दी। कला मंदिर और स्थानीय टीम का सहयोग : स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में कला मंदिर के परेश गोप, आनंद कुमार, चंदा मुनि गोप, सुनीता गोप, मुकेश पांडे, प्रियंका पांडे, विकास दुबे और गौरव कुमार ने विशेष सहयोग किया। उनकी टीम ने मरीजों का पंजीकरण, दवा वितरण और शिविर व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड और कला मंदिर का यह पहल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय आदिवासी और ग्रामीण समुदाय के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और समय पर इलाज का लाभ मिलेगा। शिविर में शामिल लोग और स्थानीय निवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *